Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनाव : वार्ड 37 से गुड़िया देवी, 38 से जय कुमार की शानदार जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल

धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मेयर और वार्ड पार्षद चुनाव की तस्वीर साफ हो रही है. इस बीच वार्ड 37 और 38 के नतीजें घोषित कर दिए गए हैं.
 

Dhanbad :   धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मेयर और वार्ड पार्षद चुनाव की तस्वीर साफ हो रही है. इस बीच वार्ड 37 और 38 के नतीजें घोषित कर दिए गए हैं.

Uploaded Image

वार्ड संख्या 37 से गुड़िया देवी ने कड़ी टक्कर के बाद 3483 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शम्पत देवी को 1172 मतों के अंतर से हराया. जबकि वार्ड 38 से जय कुमार ने 2815 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश रजवार को 1214 मतों से पराजित किया. 

 

Uploaded Image

निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया है. परिणाम घोषित होने और प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने गुड़िया देवी और जय कुमार का जयकारों के साथ जोरदार  स्वागत किया.

 

 

प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनका कर्तव्य है.

 

गुड़िया देवी और जय कुमार ने आश्वस्त किया कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को गति देंगे और क्षेत्र में सड़क, नाली, पानी, सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

 

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही वार्ड 37 और 38 में जश्न का माहौल है. सभी ने ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. अब लोग अपने क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही