Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट में होली मिलन समारोह, अधिवक्ताओं संग जज भी रहे उपस्थित

रांची जिला बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन नए बार भवन में किया गया.
 

Ranchi : रांची जिला बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन नए बार भवन में किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. रांची सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने भी होली मनाई. उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाया. हैप्पी होली की आवाज से आज सिविल कोर्ट गूंजता रहा .

 

Uploaded Image

 

मौके पर होली के भोजपुरी गाने बज रहे थे. होली के गानों की धुन पर अधिवक्ता होलियाना मूड में दिखे.  एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही सहित सभी अधिवक्ताओं ने जमकर होली खेली. होली का मिलन समारोह में रांची सिविल कोर्ट के जज भी उपस्थित थे. अधिवक्ताओं ने जज को अबीर लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी.

 

Uploaded Image

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही