Search

 
 
 

पलामू :  मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में सांसद वीडी राम की तबीयत बिगड़ी

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भारी मतों से जीत हासिल की है. मेयर अरुणा शंकर के जीत के बाद पार्टी के नेताओं और समर्थकों की ओर निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए.
 

Palamu :  मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भारी मतों से जीत हासिल की.  जीत के बाद आयोजित विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए. 

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहांं उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद सांसद को बेहतर इलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

 

Uploaded Image

 

डॉक्टरों के अनुसार, बेहोश होने का कारण डिहाइड्रेशन बताया जा रहा है.  मिली जानकारी के अनुसार, सांसद वीडी राम के सभी जांच नॉर्मल पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है.  अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वे आवास के लिए निकल गए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही