Search

 
 
 

पलामू : स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, हो रही सड़क दुर्घटनाएं, हटाने की मांग

निगम क्षेत्र पोखराहा मेडिकल चौक के पास सड़क के दोनों ओर बने स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां लगभग हर दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं.
 

Palamu : निगम क्षेत्र पोखराहा मेडिकल चौक के पास सड़क के दोनों ओर बने स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां लगभग हर दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं.

 

बताते चलें कि मेडिकल चौक के समीप लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कराया गया था, लेकिन बाद में यही स्पीड ब्रेकर हादसों के सबसे बड़े कारण बन गए.

 

हाल ही में इसी स्थान पर कई सड़क दुर्घटना भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा कुछ दिन पूर्व रिटायर्ड फौजी और वर्तमान में सैप जवान मनोज पांडेय की भी बाइक से गिरकर मौत हो गई थी.

 

वहीं पांकी थाना क्षेत्र के अंबाबार गांव निवासी अनिल दुबे की पत्नी की भी इसी स्पीड ब्रेकर पर दुर्घटना के बाद मौत हो गई थी. लगातार हो रही इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है.

 

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि दिनभर में कई बार बाइक सवार इन ऊंचे स्पीड ब्रेकरों पर उछलकर गिर जाते हैं. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. वहीं एक राहगीर ने कहा कि रात के समय यह और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देता.

 

लोगों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन स्पीड ब्रेकरों को जल्द से जल्द मानक के अनुरूप दुरुस्त किया जाए या हटाया जाए ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही