Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘धुरंधर 2’ में विवेक सिन्हा के डायलॉग पर विवाद, एक्टर ने वीडियो में सफाई दी

रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’  के रिलीज से पहले ही उसके एक डायलॉग को लेकर हंगामा मचा हुआ है. फिल्म के हाइजैकर जहूर मिस्त्री के किरदार में नजर आने वाले विवेक सिन्हा को उनके डायलॉग ‘डरपोक हिन्दू’ के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’  के रिलीज से पहले ही उसके एक डायलॉग को लेकर हंगामा मचा हुआ है. फिल्म के हाइजैकर जहूर मिस्त्री के किरदार में नजर आने वाले विवेक सिन्हा को उनके डायलॉग ‘डरपोक हिन्दू’ के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. कई लोगों ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से हैं और धमकी भरे कमेंट किए.

 

डायलॉग ने  मचाई खलबली

धुरंधर 2 में विवेक का किरदार जहूर कहता है -हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, अच्छे का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो.इस डायलॉग ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मचा दी.

 

 

विवेक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर सफाई दी


विवेक ने  अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह पाकिस्तान से नहीं हैं. उन्होंने कहा -भाई इतना गुस्सा हर कमेंट में यही लिखा है कि तुम्हारे जैसी शक्ल हमें आतंकवादी जैसी लग रही है… तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारूंगा… मुझे हमारे अंदर की यह देशभक्ति बहुत पसंद आई-मैं इसे सलाम करता हूं.

 

 

विवेक ने अपनी पृष्ठभूमि भी बताई


विवेक ने बताया कि वह बिजनौर से हैं और फिलहाल मुंबई में रहते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही कुछ लोग उनके किरदार पर गुस्सा दिखा रहे हैं, लेकिन कई दर्शकों ने उनके डायलॉग और अभिनय की तारीफ की. कुछ ने कहा कि उनकी एक्टिंग ने उन्हें फैन बना दिया.‘धुरंधर 2’ आज शाम से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और पेड प्रिव्यू से लेकर पहले वीकेंड तक के शोज़ लगभग फुल हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही