Search

 
 
 

पलामूः एलपीजी किल्लत की अफवाह से एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन

गैस एजेंसी से जुड़े दिलीप तिवारी ने बताया कि अफवाहों के कारण बुकिंग में अचानक भारी उछाल आया है. पहले जहां प्रतिदिन करीब 50 सिलेंडर बुक होते थे, अब यह संख्या 400 के पार पहुंच चुकी है. लोग संभावित किल्लत की आशंका में अग्रिम बुकिंग कर रहे हैं.
 

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित गैस एजेंसियों में इन दिनों गैस के लिए असामान्य भीड़ उमड़ रही है. रोज सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि, लक्ष्मी गैस एजेंसी में मौजूद लोगों ने बताया कि गैस की किल्लत नहीं है, इसके बावजूद अफवाहों के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है.

 

उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की किल्लत की चर्चा के बीच लोग घबराकर बुकिंग करा रहे हैं और बड़ी संख्या में एजेंसी पहुंच रहे हैं. कई लोगों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उन्हें सिलेंडर के लिए लगातार पांच दिनों तक एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ा. कुछ उपभोक्ता तो करीब 25 किलोमीटर दूर से पहुंचे थे.

 

 

गैस एजेंसी से जुड़े दिलीप तिवारी ने बताया कि अफवाहों के कारण बुकिंग में अचानक भारी उछाल आया है. पहले जहां प्रतिदिन करीब 50 सिलेंडर बुक होते थे, अब यह संख्या 400 के पार पहुंच चुकी है. लोग संभावित किल्लत की आशंका में अग्रिम बुकिंग कर रहे हैं, जिससे दबाव और बढ़ गया है.एजेंसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें.

 

 गैस एजेंसियों की मानें, तो उपभोक्ताओं को नियमित गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है. स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अफवाहों ने अनावश्यक भीड़ और लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही