Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः बैरिया चौक के पास रसोई गैस के अवैध भंडारण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर बाजार समिति स्थित शेड से 26 घरेलू व 10 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर बरामद किए हैं. साथ ही टाटा मैक्सी वाहन में रखे 36 सिलेंडरों को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने कुल 61 सिलेंडर व टाटा मैजिक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बैरिया चौक के समीप फाइनेंस बैंक के नीचे स्थित एक आवास में रसोई गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर मुनाफाखोरी का धंधा किया जा रहा था. इसी दौरान रविवार की दोपहर गैस सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद अवैध भंडारण करने के आरोपी पांडु थाना क्षेत्र के कुटमू निवासी अजय कुमार साह ने साक्ष्य मिटाने के लिए सिलेंडरों को छिपा दिया.

पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर बाजार समिति स्थित शेड से 26 घरेलू व 10 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर बरामद किए हैं. साथ ही टाटा मैक्सी वाहन में रखे 36 सिलेंडरों को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने कुल 61 सिलेंडर व टाटा मैजिक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.

इस संबंध में सदर सीओ जागो महतो के आवेदन पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी अजय कुमार साह को जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि एसपी रीष्मा रमेशन ने इस मामले में अजय कुमार साह की मदद करने के आरोप टीओपी-3 प्रभारी अजय गुप्ता समेत 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अवैध गैस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही