Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाईः पलामू डीसी

डीसी ने गैस वितरण के दौरान हॉस्टल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. कहा कि रसोई गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है. ऐसे में इसकी कालाबाजारी या सिलेंडरों में टैम्परिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने जिले में एलपीजी (रसोई गैस) को कर मिल रही शिकायतों व उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए सोमवार को समाहरणालय सभागार में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों व सभी बीडीओ के साथ बैठक की. बैठक में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई. उन्होंने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

डीसी ने गैस एजेंसियों से उपलब्ध सिलेंडरों की संख्या व आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति की जानकारी ली. एजेंसी प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले की तरह ही गैस की आपूर्ति हो रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं द्वारा अचानक बड़ी संख्या में बुकिंग कराने से वितरण में परेशानी हो रही है. इस पर डीसी ने गैस वितरण के दौरान हॉस्टल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

 

उन्होने कहा कि रसोई गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है. ऐसे में इसकी कालाबाजारी या सिलेंडरों में टैम्परिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरने की शिकायतों को गंभीर बताते हुए ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में डीडीसी जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सभी एमओ व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. वहीं, वर्चुअल माध्यम से इंडेन, बीपीसीएल व एचपीसीएल के मार्केटिंग व एरिया अधिकारी भी जुड़े थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही