Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः हुसैनाबाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने सुनील चौधरी

हुसैनाबाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को हुआ. वार्ड पार्षद सुनील चौधरी ने 10 वोट लाकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. उनके प्रतिद्वंद्वी अनवर आलम को 6 वोट प्राप्त हुए.
Advertisement
Advertisement

नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथग्रहण


Medininagar : पलामू जिले की हुसैनाबाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को हुआ. वार्ड पार्षद सुनील चौधरी ने 10 वोट लाकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. उनके प्रतिद्वंद्वी अनवर आलम को 6 वोट प्राप्त हुए. इस प्रकार सुनील कुमार चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरांग महतो ने उन्हें प्रमाणपत्र सौपा.


इससे पूर्व हुसैनाबाद अनुमंडल सभागार में मंगलवार को आयोजित समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. डीसी समीरा एस ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई. इसके बाद अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

 


डीसी ने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए टीम भावना से काम करने पर जोर दिया. साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाने की बात कही. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही