Search

पलामूः अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

फरियादी की बात सुनते ही मौके पर मौजूद डीपीआरओ डॉ. असीम ने मानवीय पहल करते हुए उसे आश्वस्त किया कि जनता दरबार समाप्त होने के बाद वे स्वयं रक्तदान करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होते ही वे फरियादी को अपनी गाड़ी से सीधे ब्लड बैंक लेकर पहुंचे और रक्तदान किया. इस पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की.
 
ॉMedininagar : पलामू जिले के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. अपर समाहर्ता ने बारी-बारी से सभी की शिकायतें सुनीं और उन्हें जांच कर समाधान का आश्वासन दिया.

जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन कब्जा, दोहरी जमाबंदी, म्यूटेशन, सीमांकन व राजस्व से जुड़ी अन्य शिकायतें आयीं. कई लोगों ने बताया कि लंबे समय से उनके मामले लंबित हैं. अपर समाहर्त्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करें.

खून की कमी को लेकर फरियादी की गुहार

इसी दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया. एक फरियादी ने आवेदन देकर बताया कि उसे तत्काल A+ ब्लड की सख्त जरूरत है. उसने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद उसे कहीं भी ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उसके मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है.

डीपीआरओ ने खुद किया रक्तदान

फरियादी की बात सुनते ही मौके पर मौजूद डीपीआरओ डॉ. असीम ने मानवीय पहल करते हुए उसे आश्वस्त किया कि जनता दरबार समाप्त होने के बाद वे स्वयं रक्तदान करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होते ही वे फरियादी को अपनी गाड़ी से सीधे ब्लड बैंक लेकर पहुंचे और रक्तदान किया. इस पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही