Search

 
 
 

झारखंड में फोरेंसिक उपकरण खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में करोड़ों रुपये के घोटाले हो रहे हैं और सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि “राज्य सरकार एक-दो नहीं बल्कि हजार हाथों से झारखंड को लूट रही है.

 

उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय और मंत्रालय तक हर स्तर पर अनियमितताएं व्याप्त हैं तथा बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है. साहू ने यह भी कहा कि राज्य में गरीबों को पेंशन, विद्यार्थियों को किताब, ड्रेस और छात्रवृत्ति, तथा मरीजों को दवा तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

 

फोरेंसिक उपकरण खरीद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि एक ही कंपनी की मशीन को दिल्ली में लगभग 19 लाख रुपये में खरीदा गया, जबकि झारखंड में उसी उपकरण की खरीद करीब 74 लाख रुपये में की गई, जो कई गुना अधिक है. आदित्य साहू ने इसे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बेदाग हैं तो इस खरीद से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही