Search

 
 
 

रामगढ़ः PVUNL ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी लाइप सपोर्ट एंबुलेंस

पीवीयूएनएल ने रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस प्रदान की है. यह एंबुलेंस आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित व प्रभावी इलाज उपलब्ध कराने में सहायक होगी.
 

Ramgarh : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम (पीवीयूएनएल) ने रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस प्रदान की है. यह एंबुलेंस आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित व प्रभावी इलाज उपलब्ध कराने में सहायक होगी. पीवीयूएनएल ने यह पहल अपने सीएसआर के तहत की है. 


पीवीयूएनएल के अधिकारी जियाउर रहमान होहर ने रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की चाबी सौंपी. मौके पर जिले के सिविल सर्जन व पीवीयूएनएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तन्मय मिश्रा मौजूद थे.

 

 

सिविल सर्जन ने कहा कि इस एंबुलेंस के मिलने से गंभीर रोगियों को समय पर जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. उन्होंने इसके लिए पीवीयूएनएल प्रबंधन के प्रति आभार जताया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही