Search

 
 
 

धनबाद: SNMMCH में बढ़ेंगी सुविधाएं, नए लेक्चर थिएटर के लिए 1.86 करोड़ स्वीकृत

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कॉलेज परिसर में एक अतिरिक्त लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए 1,86,85,800 रुपये की राशि आवंटित की है.
 

Dhanbad : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कॉलेज परिसर में एक अतिरिक्त लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए 1,86,85,800 रुपये की राशि आवंटित की है.

 

यह राशि भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा निरीक्षण के दौरान उठाई गई आपत्तियों को दूर करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक बजट के तहत किया गया है.

 

विभाग ने निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और तकनीकी स्वीकृति के आधार पर ही आगे बढ़ाया जाए. साथ ही परियोजना की प्रगति रिपोर्ट हर महीने की 10 तारीख तक ऑनलाइन जमा करनी होगी.

 

यह निर्णय अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर लिया गया है, ताकि मेडिकल कॉलेज में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें और आवश्यक मानकों को पूरा किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही