Search

 
 
 

रिम्स की हालत सुधारने की पहल, भवन मरम्मत के लिए 49.40 करोड़ आवंटित

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स रांची के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्थान के स्थापना व्यय के तहत 49 करोड़ 40 लाख रुपये जारी किए हैं. यह राशि रिम्स के भवनों और आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यालय कार्यों पर खर्च की जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स रांची के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्थान के स्थापना व्यय के तहत 49 करोड़ 40 लाख रुपये जारी किए हैं.

 

यह राशि रिम्स के भवनों और आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यालय कार्यों पर खर्च की जाएगी. सरकार ने पहले ही इस मद में कुल 125 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी, जिसमें से यह राशि जारी की गई है.

 

सरकार ने खर्च को लेकर सख्त निर्देश भी दिए हैं. बिना जरूरत अग्रिम निकासी नहीं होगी और राशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों के लिए ही किया जाएगा. अस्पताल से जुड़े कार्यों और भुगतान के लिए चिकित्सा अधीक्षक की स्वीकृति जरूरी होगी और इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही