Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: दांत निकालने के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर फरार

पलामू जिले के हरिहरगंज में एक निजी डेंटल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कासिमपुर गांव निवासी मुकेश चंद्र भारती की 33 वर्षीय पत्नी विजयंती देवी के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
  • परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
  • क्लिनिक सील करने का आदेश

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज में एक निजी डेंटल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कासिमपुर गांव निवासी मुकेश चंद्र भारती की 33 वर्षीय पत्नी विजयंती देवी के रूप में हुई है. 

 

बताया जा रहा है कि विजयंती देवी अपने पति के साथ हरिहरगंज स्थित डॉ. असरफ अली के जनता डेंटल क्लिनिक में दांत निकलवाने गई थीं. परिजनों का आरोप है कि दांत निकालने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई.

 

मृतका के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गया. परिजनों द्वारा आनन-फानन में महिला को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सुनील कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है. इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित निजी क्लिनिक को सील करने का आदेश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही