Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग जोर पकड़ी, डीसी से मिले संगठनों के प्रतिनिधि

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि धनबाद की बढ़ती आबादी और औद्योगिक महत्व को देखते हुए एयरपोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से तोपचांची और बलियापुर क्षेत्र में जमीन का सर्वे कराया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में लंबे समय से लंबित एयरपोर्ट निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन से मुलाकात कर जिले के लिए एयरपोर्ट को बेहद जरूरी बताया. कहा कि धनबाद जैसे औद्योगिक और शैक्षणिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में अब तक एयर कनेक्टिविटी का अभाव विकास को प्रभावित कर रहा है.


उन्होंने कहा कि धनबाद में आईआईटी-आईएसएम, सिंफर, डीजीएमएस, एचयूआरएल, सिंदरी में खाद कारखाना से बड़े संस्थान हैं. बावजूद इसके हवाई सेवा की सुविधा नहीं है. मिशन के को-ऑर्डिनेटर प्रवीण गोधा ने बताया कि एयरपोर्ट को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही एकमत हैं. अब जरूरत है कि शासन-प्रशासन इस दिशा में ठोस पहल करे. उन्होंने डीसी से स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया. 

 

 

भाजपा नेत्री सह मिशन सदस्य रमा सिन्हा ने भी एयरपोर्ट निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी बताते हुए इसे जल्द शुरू करने की मांग की. इस संबंध में डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि धनबाद की बढ़ती आबादी और औद्योगिक महत्व को देखते हुए एयरपोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से तोपचांची और बलियापुर क्षेत्र में जमीन का सर्वे कराया जा रहा है. फिलहाल राज्य या केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिली है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही