Search

 
 
 

धनबादः उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 हजार लीटर अवैध स्प्रिट जब्त, टैंकर चालक गिरफ्तार

पूछताछ में टैंकर चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि स्प्रिट की खेप गिरिडीह व हजारीबाग जिले के नकली शराब कारोबारियों तक पहुंचाई जानी थी. टीम ने टैंकर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. चालक को जेल भेज दिया गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त कर लिया. इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, सहायक उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित एनएच पर जीओ पेट्रोल पंप के समीप विशेष जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध टैंकर को रोककर तलाशी ली गई. टैंकर में कच्चा स्प्रिट लोड कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था.

 


पूछताछ में टैंकर चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि स्प्रिट की खेप गिरिडीह व हजारीबाग जिले के नकली शराब कारोबारियों तक पहुंचाई जानी थी. टीम ने टैंकर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. चालक को जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है. उत्पाद निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही