Search

 
 
 

रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष बने रणधीर गुप्ता

नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा शरण को 15 वोट मिले. इस प्रकार रणधीर कुमार महज 2 वोट से विजयी हुए.
 

Ramgarh : रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में हुआ. चुनाव रणधीर कुमार विजयी हुए. रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा शरण को 15 वोट मिले. इस प्रकार रणधीर कुमार महज 2 वोट से विजयी हुए.


परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने रणधीर कुमार को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार समेत सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उन्हें जीत की बधाई दी है.

 


रणधीर कुमार की जीत के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. नगर परिषद उपाध्यक्ष का स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया गया. उनकी जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही