आज भी मौसम रहेगा खुशगवार, बादल छाए रहने और बारिश के आसार

Ranchi : राज्य में बुधवार को भी मौसम खुशगवार रहेगा. अधिकतर जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है. कही-कहीं तेज हवा चलने का अनुमान है. गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में और कमी आने की संभावना है. कोल्हान, संताल से लेकर पलामू तक गर्मी का अनुभव कम होगा. राज्य में सबसे सुहाना मौसम संताल परगना के हिस्सों में हो सकता है. यहां कमोबेस सभी जिलों का तापमान 21.0 डिग्री से लेकर 33.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है. यहां तक की गर्म शहर जमशेदपुर का अधिकतम तापमान रांची से भी कम होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान के 34.0 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 35.0 21.0
  • बोकारो 34.0 21.0
  • पलामू 38.0 24.0
  • दुमका 32.0 21.0
  • जमशेदपुर 34.0 22.0
  • देवघर 32.0 21.0
  • गिरिडीह 32.0 21.0
  • धनबाद 33.0 21.0
  • हजारीबाग 36.0 22.0
  • रामगढ़ 36.0 20.0
  • कोडरमा 37.0 24.0