Search

 
 
 

तारक मेहता के ''टप्पू'' भव्या गांधी के पिता का कोरोना से निधन

 

Lagatar Desk : कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्मी जगत से जुड़ी कई हस्तियों और उनके परिवार वालों मौत कोरोना से हो गई है और हो रही है. मंगलवार को तारक मेहता के टप्पू भाव्या गांधी के पिता का कोरोना से निधन हो गया. भव्या गांधी के पिता कई दिन से कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे थे. लेकिन ऑक्सीजन की मात्रा अचानक कम हो गई, जिसके कारण उनका निधन हो गया.

विनोद गांधी पेशे से कंस्ट्रक्शन बिजनेस में थे. बता दें कि टप्पू का रोल प्ले करने वाले भाव्या गांधी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और वे अपने पिता संग तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे. फादर्स डे के मौके पर भी उन्होंने अपने पिता संग एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी और पापा को विश किया था.

अभिनेता सलमान खान की दोनों बहनें हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

उधर, अभिनेता सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इसके बाद से सलमान खान में घर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने एक वेबिनार में दी. सलमान खान फिल्म राधे की रिलीज को लेकर वेबिनार में बातचीत कर रहे थे. इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है. मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. घर में अभी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही