केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं 14
Ranchi : झारखंड में अब भी 47 आईएएस अफसरों की कमी है. राज्य में आईएएस अफसरों के लिए 224 पद स्वीकृत हैं, जिसमें केवल 177 अफसर ही कार्यरत हैं. इस साल चीफ सेक्रेट्री समेत 14 अफसर रिटायर हो जायेंगे. इसके बाद आईएएस अफसरों की संख्या घटकर और कम हो जायेगी. दूसरी तरफ 14 अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं. जिसमें तीन मुख्य सचिव, पांच प्रधान सचिव और दो सचिव रैंक के अफसर हैं.
ये अफसर हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
चीफ सेक्रेट्री रैंक के अफसर शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे और सतेंद्र सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वहीं प्रधान सचिव रैंक के सुनील वर्णवाल, राहुल शर्मा, केके सोन, हिमानी पांडेय और अराधना पटनायक भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं. सचिव रैंक के मुत्थु कुमार और हर्ष मंगला भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसके अलावा राय महिमापत रे, शांतनु अग्रहरि, भुवनेश प्रताप सिंह और दिव्यांशु झा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
इस साल कौन अफसर कब होंगे रिटायर
नाम |
रिटायरमेंट की तिथि |
अलका तिवारी |
30 सितंबर 2025 |
हरि कुमार केसरी |
30 अप्रैल 2025 |
सुमन कैथरिन |
30 जून 2025 |
नेलशन इयोन बागे |
31 नवंबर 2025 |
अंजनी कुमार मिश्र |
31 दिसंबर 2025 |
शेखर जमुआर |
31 दिसंबर 2025 |
अक्षय कुमार सिंह |
31 अगस्त 2025 |
शशिभूषण मेहरा |
31 जून 2025 |
पूनम प्रभा पूर्ति |
31 मई 2025 |
ज्ञानेंद्र कुमार |
31 अगस्त 2025 |
अजय कुमार सिंह |
31 जुलाई 2025 |
लालचंद दादेल |
31 अक्टूबर 2025 |
पवन कुमार |
31 दिसंबर 2025 |
मनमोहन प्रसाद |
31 जुलाई 2025 |