Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मंईयां सम्मान योजना की 3 महीने की राशि खातों में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस योजना के तहत इस महीने में 38 से 40 लाख महिलाओं को राशि भेजी जा रही है.
झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईया को सम्मान राशि के पूरे
7500 रुपये
सभी के बैंक खातों में पहुंच रही है।
अब, होली के पावन पर्व पर, सभी मंईया अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं और इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 8, 2025
जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की हमारी मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है।
हमारा संकल्प आधी आबादी को सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही नहीं है बल्कि उन्हें सामाजिक,… pic.twitter.com/S3gikncrdZ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 8, 2025
आज झारखण्ड विधानसभा में माननीय महिला विधायकगणों से मुलाकात हुई। आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। राज्य की आधी आबादी ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। यहां विधानसभा में भी आपकी उपस्थिति… pic.twitter.com/FQAIt0bnlJ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 7, 2025
महिलाओं के घरों में जश्न का माहौल
राशि मिलने से मंईयां के घरों में जश्न का माहौल है. सरकार ने एक साथ तीन महीने की राशि का तोहफा दिया है, जिससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है .
हम जो कहते हैं करते भी हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि हम जो कहते हैं वह करते हैं .महिला सम्मान योजना की राशि में विलंब का संदर्भ पहले ही बता दिया गया है कल महिला दिवस भी है, आगे होली का पर्व है, रमजान भी है और वाहा पर्व भी है. राज्य की सभी महिला के चेहरे पर मुस्कान हो इसके लिए होली से पहले तक महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना की राशि चली जाएगी वे सदन में मंगल कालिंदी के सवाल का जवाब दे रहे थे.
सीएम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है. अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की हमारी मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि हमारा संकल्प आधी आबादी को सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही नहीं है बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में सशक्त भी बनाना है. हर कदम पर आपका यह बेटा और भाई आपके साथ खड़ा है. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आधी आबादी और उनके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें