Search

 
 
 

आदित्यपुर : विद्युत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के नाम पर बेधड़क काट रहा पेड़ों को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला विद्युत डिवीजन में प्री मानसून के पूर्व विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही है. यह घटना सरायकेला विद्युत डिवीजन के कुचाई दलभंगा विद्युत लाइन की है. इन दिनों विद्युत लाइन में पड़ने वाले पेड़ की डालियों के बजाय पेड़ को बेधड़क काटा जा रहा है. वहीं इन सारी बातों से जहां वन विभाग अंजान बना हुआ है वहीं बिजली विभाग भी इससे अंजान है. [caption id="attachment_661837" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/adiypur-per-katai-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पेड़ काटने की तस्वीर[/caption] इस बात का खुलासा स्थानीय लोगों ने की है जो कटते पेड़ की तस्वीर और वीडियो बनाकर लगातार डॉट इन को भेजा है. बता दें कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जिले के विभिन्न विभाग पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दे रहे हैं. वहीं बिजली विभाग के लोग विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर सैंकड़ों पेड़ काट रहे है. इस बारे में विद्युत जीएम श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. और इस बारे में सरायकेला प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से बात करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-be-interrupted-for-6-hours-on-june-9-from-barajudi-feeder/">घाटशिला

: बड़ाजुड़ी फीडर से 9 जून को 6 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही