झारखंड में मनरेगा से रोजगार में गढ़वा अव्वल, गिरिडीह व दुमका भी आगे

Ranchi : मनरेगा अब भी ग्रामीण परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनी हुई है. खासकर उन जिलों में, जहां खेती पर निर्भरता अधिक है और रोजगार के अन्य अवसर सीमित हैं. उन इलाकों में मनरेगा एक मात्र रोजगार के साधन हैं. चालू वित्तीय वर्ष (अप्रैल से जुलाई 2025) में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत झारखंड में सबसे अधिक रोजगार सृजन करने वाले जिलों में गढ़वा जिला सबसे आगे रहा है.  राज्यभर में अप्रैल से जुलाई के बीच कुल 39.25 लाख से अधिक परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार मिला, जिसमें अकेले गढ़वा जिले में 2.80 लाख से अधिक बार लोगों को काम मिला.
 
राज्यभर के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा के जरिए अप्रैल में 9.5 लाख, मई में 11.4 लाख, जून में 10.18 लाख और जुलाई में करीब 97,960 परिवारों को रोजगार मिला. जुलाई में रोजगार की संख्या में तेज गिरावट देखी गई.
 

जिलेवार प्रदर्शन (अप्रैल-जुलाई)

 
• गढ़वा: 2,79,051 परिवारों को रोजगार (राज्य में सर्वाधिक)
 
• गिरिडीह: 3,11,647 परिवारों को रोजगार (गढ़वा के बाद दूसरा स्थान)
 
• देवघर: 2,10,980 परिवारों को रोजगार
 
• चतरा: 1,87,997 परिवारों को रोजगार
 
• लातेहार: 1,92,896 परिवारों को रोजगार
 
वहीं साहेबगंज (98,208), कोडरमा (61,368), लोहरदगा (37,785) और खूंटी (44,801) जैसे जिले अपेक्षाकृत कम रोजगार दे पाए.
 
 
 

जुलाई में बड़ी गिरावट

 
जहां अप्रैल, मई और जून में औसतन 10 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिला, वहीं जुलाई महीने में यह आंकड़ा घटकर मात्र 97,960 रह गया. ग्रामीण विकास विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई में बारिश शुरू होने के साथ ग्रामीणों का रुझान खेती की ओर हो जाता है, जिससे मनरेगा में मजदूरों की भागीदारी घट जाती है.
 

 

मनरेगा में मिले रोजगार

 

 
जिला   अप्रैल   मई  जून
बोकारो  34874 40183   33332
चतरा 48976  78665 57225
देवघर 57448   70479
76445
धनबाद  28360  36969 35685
दुमका 46393   57588 46103
पूर्वी सिंहभूम  26992  31896 29909
गढ़वा  101670 102340   74903
गिरिडीह  89094  108601  106778
गोड्डा 35292  40691  38327
गुमला  30448  33821 29996
हजारीबाग  41085 58145  64150
जामताड़ा 52296 63932 54480
   खूंटी
11819 15201 13838
कोडरमा  18557  21105 21257
लातेहार  57829 65279 57873
लोहरदगा  10263 13081  11339
पाकुर 30052  35968 25469
पलामू 56410  64643 61752
रामगढ़ 14303 17328  21216
रांची 35419 40086  33679
साहेबगंज 30939 37107 30452
सरायकेला खरसावां 29122  32712 23827
सिमडेगा  25489 28953 29598
पश्चिमी सिंहभूम  38824 45680  40415
कुल 951954 1140453 1018048