Ranchi : झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) का राजस्व प्राप्ति से 2587.03 करोड़ अधिक खर्च है. वितरण निगम को सालाना 9726.44 करोड़ राजस्व की प्राप्ति होती है. जबकि उसका सालाना खर्च 12313.47 करोड़ रुपए है. निगम को सालाना 7311.19 करोड़ उपभोक्ताओं से राजस्व की प्राप्ति होती है. जबकि सरकार से 2415.25 करोड़ रुपए अनुदान भी मिलता है.
5999.88 करोड़ रुपए है वितरण निगम पर कर्ज
जेबीवीएनएल पर 5999.88 करोड़ रुपए का कर्ज है. इसमें सबसे अधिक 3988.45 करोड़ रुपए डीवीसी का बकाया है. वहीं टीवीएनएल का 850.00 करोड़, आधुनिक पावर का 202.54 करोड़ और एनटीपीसी का 121.62 करोड़ बकाया है.
बिजली वितरण निगम का सालाना राजस्व
• राजस्व : 7311.19 करोड़
• सरकार से अनुदान : 2415.25 करोड़
• कुल राजस्व : 9726.44 करोड़
बिजली वितरण निगम का किस मद में कितना खर्च
मद | खर्च(करोड़ में) |
बिजली खरीद व ट्रांसमिशन चार्ज | 8974.94 |
कर्मचारी के वेतन भत्ते | 349.60 |
फिनांश कॉस्ट | 1380.57 |
डिप्रिशियेसन | 962.80 |
अन्य खर्च | 645.53 |
कुल खर्च | 12313.47 करोड़ |
किस श्रेणी के उपभोक्ताओं से कितना मिलता है राजस्व
उपभोक्ता की श्रेणी | राजस्व (करोड़ मे) |
घरेलू |
3702.54 |
कॉमर्शियल | 819.63 |
पब्लिक लाइटिंग | 91.08 |
सिंचाई | 52.44 |
इंडस्ट्रीयल एलटी | 1997.45 |
रेलवे | 91.82 |
मीटर रेंट | 6.17 |
व्हीलिंग चार्ज | 371.47 |
कंज्यूमरकैपिटल वर्क | 21.40 |
रिबेट | 77.09 |
किस बिजली कंपनी पर कितना बकाया
बिजली कंपनी | बकाया(करोड़ में) |
डीवीसी | 3988.45 |
एनटीपीसी | 121.62 |
केबीयूएनएल | 76.00 |
एनपीजीसीआइएल | 80.02 |
एनवीवीएनएल | 47.76 |
पीजीसीआइएल | 26.84 |
सेकी | 27.09 |
यूआइ चार्ज | 111.76 |
आधुनिक | 202.54 |
इंलैंड पावर | 66.70 |
टीवीएनएल | 850.00 |
कुल बकाया | 5999.88 करोड़ |