Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मुड़ाकाटी में एनएच 18 से सियालबिंदा जाने वाली सड़क बदहाल

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुड़ाकाटी में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से सियालबिंदा तक जाने वाली सड़क बदहाल हालत में है. वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े नुकीले पत्थर उभरे हैं. इससे कई गांव के ग्रामीण परेशान हैं. विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानियां होती हैं. समाज का हर तबका इस सड़क की बदहाली से परेशान है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-the-high-court-directed-the-speaker-to-form-a-party-through-the-secretary/">Breaking

: हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को सचिव के माध्यम से पार्टी बनाने का दिया निर्देश
महत्वपूर्ण सड़क मुटूरखाम पंचायत के कई गांवों को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से जोड़ती है. इस सड़क के जर्जर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी कठिनाइयां होती हैं. सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं, परंतु मरम्मत की दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही