Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मॉड्यूलर टॉयलेट निर्माण के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मॉड्यूलर टॉयलेट  लगाने के नाम पर चक्रधरपुर के नगर परिषद् द्वारा जनता के पैसों को बर्बाद किया जा रहा है. चक्रधरपुर में लगभग साढ़े तीन साल पहले लगाया गया मॉड्यूलर टॉयलेट बिना इस्तेमाल के शोभा की वस्तु बनी रही. अब फिर से मॉड्यूलर टॉयलेट  के लिए भारी राशि खर्च किये जा रहे हैं. पूर्व में लगाये गये मॉड्यूलर टॉयलेट उपयोग करने लायक नहीं है. मॉड्यूलर टॉयलेट  के नाम पर खानापूर्ति करते हुये सिर्फ टॉयलेट लगा दिया गया, लेकिन इसकी देखभाल नहीं की गई. इसके कारण मॉडयूलर टॉयलेट  का इस्तेमाल नहीं हो पाया और टॉयलेट शोभा की वस्तु बनकर बेकार हो गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-when-will-shyamsunderpur-phc-building-of-2-41-crores-be-operational/">चाकुलिया

: कब चालू होगा 2.41 करोड़ का श्यामसुंदरपुर पीएचसी भवन

चक्रधरपुर में 11 स्थानों पर लगाये गये हैं मॉड्यूलर टॉयलेट 

लगभग साढ़े तीन साल पहले चक्रधरपुर नगर परिषद् क्षेत्र के लगभग छह स्थानों पर मॉड्यूलर टॉयलेट  लगाया गया था. इसमें दो-तीन स्थानों पर ही मॉड्यूलर टॉयलेट नजर आता है, बाकि स्थानों से गायब है. अधिकारियों से पूछे जाने पर जवाब मिलता है कि पूर्व में लगाये गये टॉयलेट का रिकॉर्ड फिलहाल नहीं है. पूर्व में लगाये मॉड्यूलर टॉयलेट टूट गये है या तो खराब हो गये. अधिकारियों का भी मानना है कि सही तरीके से देखरेख नहीं होने के कारण यह स्थिति हु़ई.  लेकिन एक बार फिर से दो सप्ताह पहले चक्रधरपुर में 11 स्थानों पर मॉड्यूलर टॉयलेट  लगाये गये हैं. हालांकि जिस कंपनी द्वारा इसे लगाया गया है, उसके द्वारा नगर परिषद् को हैंडओवर नहीं किया गया है. इसके कारण इसका इस्तेमाल शुरु नहीं हो पाया है. इस बारे में चक्रधरपुर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक मॉड्यूलर टॉयलेट  की लागत लगभग तीन लाख रुपये हैं. उन्होंने बताया कि पटना की रौशन इंटरप्राइेज की ओर से मॉड्यूलर टॉयलेट  लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मॉड्यूलर टॉयलेट लगाये गये हैं, वहां पास के बोरिंग से पाइपलाइन के जरिये पानी की व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें :श्रीलंका">https://lagatar.in/india-out-of-asia-cup-after-losing-to-sri-lanka/">श्रीलंका

से हारकर भारत एशिया कप से बाहर

अनुपयोगी स्थान पर लगाये जा रहे मॉड्यूलर टॉयलेट 

[caption id="attachment_412514" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakradharpur-Modular-Toilet2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> चक्रधरपुर के कुसूमकुंज में गोबरों के भंडार के बीच लगाया गया नया मॉड्यूलर टॉयलेट.[/caption] चक्रधरपुर में पूर्व में लगाये गये मॉड्यूलर टॉयलेट ऐसे स्थान पर लगाया गया था, जिसका लोग इस्तेमाल नहीं कर पाते थे. इस बार भी वैसे जगह भी मॉड्यूलर टॉयलेट लगाया गया है, जहां इस्तेमाल करना संभव नहीं है. कुसूमकुंज में लगाया गया नया मॉड्यूलर टॉयलेट  के पास गाय-भैंसे बांधी जाती है. वहां गोबर के बीच मॉड्यूलर टॉयलेट लगा दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-the-announcement-of-strike-in-ucil-from-september-20-the-general-manager-said-illegal/">जादूगोड़ा

: यूसील में 20 सितंबर से हड़ताल की घोषणा को महाप्रबंधक ने बताया अवैध

पैसे को किया जा रहा है बर्बाद, नहीं होता उपयोग

[caption id="attachment_412520" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakradharpur-Modular-Toilet31.jpeg"

alt="" width="1024" height="1366" /> राजू तांती, मो. मुन्ना[/caption] चक्रधरपुर के राजू तांती व मो. मुन्ना ने बताया कि नगर परिषद् की ओर से राशि की बर्बादी की जा रही है. चक्रधरपुर में जहां भी पहले मॉड्यूलर टॉयलेट लगाया गया था, उसका उपयोग नहीं हो पाया. फिर से पैसे की बर्बादी की जा रही है. [wpse_comments_template]   05-- 06--
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही