Search

 
 
 

धनबाद:गोमो स्टेशन से बाइक चोरी, हरिहरपुर पुलिस से की शिकायत

 
 Gomoh: गोमो (Gomoh) बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोराठी  गांव निवासी बादल चौबे की हीरो होंडा शाइन बाइक (संख्या  जे एच 10 बी बी /3776)  चोरी हो गई. बाइक गोमो स्टेशन के  दक्षिण पल्ली स्थित वेटिंग रूम  के सामने खडी थी. भुक्तभोगी ने हरिहरपुर थाना को आवेदन दे कर चोरी की शिकायत की है. आवेदन में बादल चौबे ने बताया है कि एक मई को अपराह्न 3`20 बजे  बाइक खड़ी कर अपने एक मित्र को प्लेटफार्म तक छोड़ने के लिए गया था. 10 मिनट बाद वापस आया तो बाइक गायब थी. अगल-बगल लोगों से पूछताछ करने पर कोई पता नहीं चला. इसके बाद आरपीएफ पोस्ट गोमो को सूचना दी. पडताल करने पर  सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बाइक ले जाते दिखाई दिया है. उसका चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है. भुक्तभोगी ने बताया कि चोर बाइक को गोमो लोको बाज़ार होते हुए ले भागा. सीसीटीवी  फुटेज में उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है. हरिहरपुर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही