Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कार्मेल स्कूल धनबाद में विद्यार्थियों के लिए खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की शुरुआत करने की घोषणा की गई. परंतु इसके लिए तय की गई फीस को लेकर अभिभावकों में जबरदस्त नाराजगी है. झारखंड अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने इस मुद्दे पर जिला शिक्षा अधीक्षक और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने एवं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पहले ही स्कूल की फीस कम नहीं है. प्रत्येक वर्ष फीस में बढ़ोतरी भी होती है. ऐसी हालत में स्कूल का यह कदम गलत है.
धनबाद: कार्मेल स्कूल बच्चों से वसूलेगा एक्टिविटीज शुल्क, होगा विरोध
Leave a Comment