Search

 
 
 

धनबाद:जल संरक्षण योजना में आइआइटी-आइएसएम भी होगा शामिल

 
Dhanbad :  जल संरक्षण योजना को लेकर शुक्रवार 9 जून को डीसी संदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आइआइटी आइएसएम के एचओडी (पर्यावरण) डॉ. अंशुमाली के साथ बैठक की. डीसी ने जल शक्ति अभियान पर विस्तार से चर्चा की व आइआइटी को एक तकनीकी भागीदार के रूप में शामिल होने को कहा. डॉ अंशुमाली ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर हम लोग वैज्ञानिक तरीके से काम कर रहे है. उन्होंने अपने काम की एक प्रस्तुति भी दी.  डीसी ने उन्हें जुलाई के अंत तक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने को कहा, ताकि प्रशासन से आवश्यक सहायता और धनबाद के लोगों को वैकल्पिक स्रोत प्रदान कर अधिकतम जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके. इसके लिए डीपीआर और परियोजनाओं के लिए डीएमएफटी के माध्यम से फंडिंग की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह,  जिला योजना पदाधिकारी  महेश भगत, डीएमएफटी से रश्मि, पीएचइडी एक व दो के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही