Dhanbad : धनबाद के हिल कॉलोनी काली मंदिर परिसर स्थित मां शीतला मंदिर की पहली वर्षगांठ पर 9 जून को कलशयात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर परिसर से कलश लेकर रेलवे कॉलोनी होते हुए पंपू तलाब पहुंचे. वहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर महिलाएं वापस मंदिर प्रांगण पहुंचीं. कलशयात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष धुरेंद्र यादव, सचिव प्रमोद मंडल, कोषाध्यक्ष वाईके सिंह, अतिथि पार्षद कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू साह सहित अन्य लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]
धनबाद : हिल कॉलोनी में शीतला मंदिर की पहली वर्षगांठ पर निकली कलशयात्रा
Last Updated: Jun 09, 2023 12:00 AM (IST)