sindari : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सिंदरी में सीपीआइएम, डीवाइएफआइ, एडवा व अस्मित न्याय मंच सिंदरी की ओर से बिरसा समिति सिंदरी स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई . मौके पर माकपा नेता विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी. अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें जेल के अंदर जहर देकर मार दिया. झारखंड के अलग होने के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी समुदाय शोषित है. उनके वंशज आज भी सरकारी उपेक्षा के शिकार हैं. उनके सपनों को साकार करने के लिए एक और उलगुलान जरूरी है. समारोह की अध्यक्षता रामलायक राम ने की. समारोह को एडवा की नेत्री सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा व नंदिनी शर्मा, डीवाइएफआइ के सिंदरी नगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, अस्मित न्याय मंच सिंदरी के प्रफुल कुमार स्वैन, सुबल चंद्र दास, दीपक कुमार बनर्जी, बबलू कुमार आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
धनबाद : बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए एक और उलगुलान जरूरी : ठाकुर
Last Updated: Jun 09, 2023 12:00 AM (IST)