Moscow : Russian Ukraine War के बीच खबर आयी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दुनिया के सबसे बड़े अमीर है. कहा जा रहा है कि पुतिन की दौलत 200 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. अगर यह सच है तो पुतिन के पास दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाने वाले अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क से भी ज्यादा संपत्ति वाले है. जान लें कि पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल है. वे 2 दशक से भी ज्यादा समय से रूस के शीर्ष नेता बने हुए हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पुतिन फिर से दुनिया भर में चर्चा के केंद्र में हैं. इसे भी पढ़ें : Russian">https://lagatar.in/russian-ukraine-war-putin-ready-to-drop-chemical-weapons-on-ukraine/">Russian
Ukraine War : पुतिन यूक्रेन पर रासायनिक हथियार गिराने को तैयार!
की न्यूज डायरी।।27 FEB।।लालू से बेरोकटोक मिलने वाला इरफान कौन।।शराब पर नीतीश की दो टूक।।जेलेंस्की ने भारत से मांगी मदद।।रूस पर FB की बड़ी कार्रवाई।।समेत कई खबरें और वीडियो
Ukraine War : पुतिन यूक्रेन पर रासायनिक हथियार गिराने को तैयार!
पुतिन के पास 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति
रूस मामलों के सबसे गहरे जानकारों में शामिल अमेरिकन-ब्रिटिश फाइनेंसियर बिल ब्राउडर (Bill Browder) ने 2017 में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही देते हुए पुतिन की दौलत के बारे में अपनी राय रखी थी ब्राउडर के दावे के अनुसार रूस के राष्ट्रपति के पास 2017 में ही 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति थी. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के हिसाब से एलन मस्क का कुल नेटवर्थ अभी 198.6 बिलियन डॉलर है. बीते 5 साल में निश्चित ही पुतिन की संपत्ति में इजाफा हुआ होगा, तो इस हिसाब से उनके पास मस्क से भी ज्यादा संपत्ति है. जान लें कि बिल ब्राउडर हर्मिटेज कैपिटल मैनेजमेंट (Hermitage Capital Management) के सीईओ एंड को-फाउंडर हैं और यह कंपनी एक समय रूस के सबसे बड़े पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स में से एक रह चुकी है. वहां ब्राउडर को पुतिन के गुस्से का शिकार होना पड़ा था और रूस से कारोबार समेटना पड़ा था. उन्हें अभी पुतिन के सबसे उग्र आलोचकों में से एक माना जाता है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-27-february-2022/">सुबहकी न्यूज डायरी।।27 FEB।।लालू से बेरोकटोक मिलने वाला इरफान कौन।।शराब पर नीतीश की दो टूक।।जेलेंस्की ने भारत से मांगी मदद।।रूस पर FB की बड़ी कार्रवाई।।समेत कई खबरें और वीडियो
Leave a Comment