Search

 
 
 

डुमरिया : डीप बोरिंग योजना में कम गहराई करने का आरोप, डीसी से शिकायत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत रांगामाटिया में मुनिया मुर्मू के घर के सामने सोलर जल मीनार के लिए डीप बोरिंग किया गया है. ग्रामीणों के अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा बोरिंग के तय मानक से कम गहरा बोरिंग किया गया है जिससे बोरिंग से पानी नहीं निकल रहा है. ग्रामीणों ने बताया लगभग 200 फीट बोरिंग किया गया है. कांग्रेस के जिला सचिव रघुनाथ देवगम ने उपायुक्त से शिकायत करते हुए संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार 200 फीट तक बोरिंग किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बिना पानी निकले पेयजल की समस्या बनी रहेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-jmm-bowed-down-to-lord-birsa-munda/">बहरागोड़ा

: झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही