Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात : अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विदेश जाकर अपने देश की आलोचना करना शोभा नहीं देता

Patan :  बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर  अपने गृह राज्य गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर शहर में एक रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता है. शाह ने राहुल पर विदेश जाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्हें अपने पूर्वजों से सीख लेने की सलाह दी. (पढ़ें, लालू">https://lagatar.in/rjd-leaders-will-celebrate-lalu-prasads-76th-birthday-as-social-justice-and-harmony-day/">लालू

प्रसाद के 76वें जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे राजद नेता)

भारतीय राजनीति पर भारत के भीतर ही करनी चाहिए चर्चा 

गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारतीय राजनीति पर भारत के भीतर चर्चा करनी चाहिए. विदेश जाकर भारत की राजनीति पर चर्चा करना और देश की आलोचना करना किसी भी पार्टी के नेता को शोभा नहीं देता. आगे कहा कि राहुल बाबा याद रखिए, देश की जनता ध्यान से देख रही है. रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश व्यापक बदलाव का गवाह बना है. फिर भी कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी बातें करना बंद नहीं करती. राहुल बाबा गर्मी की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं. वह विदेश में देश की आलोचना करते हैं. मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि वह अपने पूर्वजों से सीखें.
इसे भी पढ़ें :  जानें,">https://lagatar.in/tetriyakhad-colliery-arson-firing-incident-know-how-sujit-sinha-and-aman-sahu-hatched-the-conspiracy/">जानें,

कैसे रची गयी थी तेतरियाखाड़ कोलियरी आगजनी और गोलीबारी कांड की साजिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही