Search

 
 
 

हजारीबाग: कोर्रा के लॉज में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

 
Hazaribagh : कोर्रा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को जबरा रोड स्थित एक लॉज से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह बरही के करियातपुर का रहने वाला है. जिका नाम  सुजीत कुमार है. इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जबरा स्थित एक लॉज में एक युवक हथियार के साथ रह रहा है. जिसकी गतिविधि काफी संदिग्ध है. एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कोर्रा पुलिस ने पंजाबी ढाबा होटल के पास जबरा स्थित एक लॉज में छापेमारी करते हुए युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 146/23 दर्ज किया गया.

हजारीबाग के सभी लॉज की होगी जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर हजारीबाग के सभी लॉज की जांच होगी. संचालक बिना जांच-पड़ताल किए किराए पर मकान दे देते हैं. इस संबंध में लॉज मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. साथ ही सभी लॉजों का भौतिक सत्यापन भी समय-समय पर किया जाएगा.

पढ़ाई के नाम पर लॉज में पनप रहा अपराध

हजारीबाग के कोर्रा, बाबूगांव, जबरा रोड, मटवारी, आनंदपुरी समेत कई जगह लॉज में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को लॉज में जगह दी जा रही है. लेकिन कई केस में इस बात का खुलासा हुआ है कि पढ़ाई के नाम पर लॉज में अपराध पनप रहे हैं. यहां गिरिडीह, जामताड़ा समेत कई जगहों से पढ़ाई के नाम पर विद्यार्थी लॉज में किराए पर रह रहे हैं. लेकिन इन लॉजों में अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. केस-1 : 17 मई को लोहसिंगना थाना पुलिस ने तीन युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. युवक कोर्रा स्थित एक लॉज में पढ़ाई के नाम पर रहते थे. लेकिन युवक पढ़ाई की जगह बाइक चोरी में संलिप्त मिले. केस-2 : कोर्रा पुलिस ने अप्रैल में आधा किलो अफीम के साथ पीटीसी से दो युवकों को गिरफ्तार किया था. दोनों युवक पढ़ाई के नाम पर मटवारी के एक लॉज में रहते थे. उनके पास से चोरी के मोबाइल और हथियार मिले थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-production-and-transporting-stalled-in-kapasara-for-the-second-day-as-well/">धनबाद:

कापासारा में दूसरे दिन भी उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही