Ranchi : झारखंड के 14 जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ 10 जिलों में साल 2023 की तुलना में 2024 में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में कमी भी आयी है. झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में सड़क दुर्घटना में हर दिन औसतन 11 लोगों की जान जा रही है. साल 2023 में जहां सड़क दुर्घटना में 3793 लोगों की मौत हुई थी. जो साल 2024 में घटकर 3700 हो गयी है.
इन जिलों में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा
| जिला | साल 2023 | साल 2024 |
| चाईबासा | 113 | 168 |
| लोहरदगा | 62 | 79 |
| चतरा | 92 | 104 |
| जामताड़ा | 62 | 79 |
| जमशेदपुर | 191 | 210 |
| पाकुड | 63 | 68 |
| रांची | 458 | 485 |
| सरायकेला | 152 | 159 |
| गुमला | 181 | 188 |
| बोकारो | 194 | 200 |
| गढ़वा | 127 | 130 |
| हजारीबाग | 243 | 246 |
| रामगढ़ | 182 | 183 |
इन जिलों में सड़क दुर्घटना से होने वाले मौत की संख्या में आयी कमी
| जिला | साल 2023 | साल 2024 |
| खूंटी | 113 | 110 |
| पलामू | 197 | 190 |
| कोडरमा | 74 | 69 |
| देवघर | 148 | 132 |
| साहेबगंज | 65 | 58 |
| गिरिडीह | 253 | 214 |
| गोड्डा | 90 | 74 |
| लातेहार | 118 | 93 |
| धनबाद | 283 | 190 |
सड़क दुर्घटना की ये हैं प्रमुख वजहें :
- - ओवरस्पीडिंग : सबसे बड़ा कारण है ओवरस्पीडिंग. चालक अक्सर गति सीमा की अनदेखी करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वाहन पर नियंत्रण खोने और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है.
- - सड़कों की खराब स्थिति : कई सड़कें खराब स्थिति में हैं, जिनमें गड्ढे, टूटी हुई सड़कें और खराब लाइटिंग व्यवस्था शामिल है. यह दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है.
- - यातायात नियमों का उल्लंघन : कई चालक हेलमेट नहीं पहनते, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं.
- - शराब पीकर गाड़ी चलाना : शराब पीकर गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है. शराब पीने से चालक की प्रतिक्रिया का समय धीमा हो जाता है और निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है.
- - वाहनों की खराब स्थिति : कई वाहनों के टायर, ब्रेक और स्टीयरिंग खराब स्थिति में होते हैं. यह भी दुर्घटना होने का एक कारण है.
Leave a Comment