- – फ्रेंचबीन 320 और शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा
- – फूल गोभी का भाव 80 और टमाटर 60 रुपये प्रति किलो पहुंचा
Rehan Ahmed
Ranchi : राजधानी के बाजार में इन दिनों सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है. इसका मुख्य कारण सब्जियों की आवक कम होना और बारिश का मौसम बताया जा रहा है. आम हो या खास आलू और प्याज रसोई घर की जान होती है. घर में सबसे अधिक खपत होने वाली सब्जियों में दोनों प्रमुख है. लेकिन आलू व प्याज पर भी महंगाई की मार पड़ी है. सब्जियों पर महंगाई की मार इस कदर पड़ी है कि फ्रेंच बीच तिहरा शतक पार कर चुकी है. वहीं शिमला मिर्च सेंचुरी और फूल गोभी व टमाटर हॉफ सेंचुरी को पार कर चुकी है. फ्रेंचबीन 260 से 320 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 120, फूल गोभी 80 और टमाटर 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.
टमाटर बंगलुरु से और फ्रेंचबीन दिल्ली से आ रहा
मेन रोड डेली मार्केट के सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर बंगलुरु और फूल गोभी व फ्रेंचबीन दिल्ली से आ रहा है. अभी स्थानीय स्तर पर इन सब्जियों की आवक बहुत कम है, इसलिए इनके भाव बढ़ गये हैं. जब झारखंड में पैदावार बढ़ेगी, तभी जाकर सब्जियों के भाव में गिरावट आयेगी. अभी तो हमलोग ही बाहर से सब्जी ऊंची कीमत पर खरीद कर रहे हैं, इसलिए खुदरा ग्राहक को सब्जी महंगा बेचना पड़ रहा है.
कई राज्यों में भीषण बारिश से सब्जी की आवक कम
सब्जी दुकानदार दीपक साव ने बताया कि कई राज्यों में भीषण बारिश के कारण सब्जी की आवक कम हो गयी है. लोकल सब्जियां भी ज्यादा नहीं आ रही हैं, जिसके कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है. महंगाई के कारण ग्राहक भी कम सब्जी खरीद रहे हैं. एक अन्य सब्जी दुकानदार मनोज ने बताया कि कई लोग आते हैं और दाम पूछकर सब्जी खरीदे बगैर ही चले जाते हैं.
गृहणियाें के रसोई का बजट बिगड़ा
टमाटर हो या धनियां, इनके दाम दहाई के आंकड़े को पार कर गये हैं. सब्जी महंगी होने से गृहणियों के रसाेई का बजट गड़बड़ हो गया है. पहले जहां थैले में सब्जी आती थी, अब पॉलीथीन में आ रही है. एक गृहिणी ने बाजार से धनिया पत्ता और व टमाटर खरीदने गयी थी. सब्जी दुकानदार से जब उसने दोनों सब्जियों का दाम पूछा तो सब्जियों की कीमत सुनते ही उसके कान खड़े हो गये. वह बिना सब्जी लिए ही घर लौट गयी.
डेली मार्केट सब्जी बाजार में कीमत
सब्जी |
प्रति किलो दर (रु) |
एक माह पूर्व का दर (रु.) |
फ्रेंचबीन |
260 |
100 |
शिमला मिर्च |
120 |
60 |
बोदी |
50 |
30 |
टमाटर |
60 |
50 |
फूलगोभी |
80 |
50 |
मूली |
40 |
15 |
भिंडी |
50 |
20 |
बंधा गोभी |
30 |
20 |
खीरा |
40 |
20 |
गाजर |
40 |
20 |
लाल साग |
20 |
15 |
पालक साग |
40 |
20 |
पोय साग |
10 |
05 |
कद्दू |
15 |
10 |
प्याज |
38 |
35 |
सफेद आलू |
30 |
25 |
लाल आलू |
35 |
30 |
लहसुन |
170 |
100 |
अदरक |
180 |
160 |
परवल |
50 |
40 |
कच्चु |
50 |
30 |
करेला |
50 |
40 |
कच्चा केला |
50 |
40 |
झिंगी |
40 |
30 |
चूकंदर |
35 |
25 |
लालपुर सब्जी बाजार में कीमत
सब्जी |
प्रति किलो दर (रु में) |
एक माह पूर्व का दर (रु में) |
फ्रेंचबीन |
320 |
100 |
फूल गोभी |
70 |
50 |
टमाटर |
50 |
45 |
बोदी |
40 |
30 |
भिंडी |
40 |
40 |
करेला |
40 |
40 |
परवल |
40 |
40 |
नेनुवा |
30 |
25 |
कद्दू |
15 |
10 |
आलू सफेद |
35 |
30 |
लाल आलू (बड़ा) |
40 |
35 |
प्याज |
45 |
35 |
बंधा गोभी |
30 |
20 |
झिंगी |
30 |
20 |
खीरा |
30 |
25 |
वेजीटेबल मार्केट व मोरहाबादी मार्केट
सब्जी |
प्रति किलो दर (रु में) |
एक माह पूर्व का दर (रु. में) |
कद्दू |
30 |
20 |
नेनुवा |
30 |
25 |
भिंडी |
30 |
20 |
लाल आलू |
35 |
20 |
सफेद आलू |
30 |
15 |
प्याज |
40 |
30 |
बंधा गोभी |
40 |
20 |
करेला |
40 |
20 |
धनिया पत्ता |
200 |
80 |
बड़ा टमाटर |
60 |
40 |
बोदी |
60 |
40 |
फ्रेंच बीन |
260 |
120 |
बैगन |
60 |
20 |
फूल गोभी |
100 |
40 |
कोहड़ा |
30 |
30 |
हरी मिर्च (250 ग्राम) |
100 |
20 |
शिमला मिर्च |
120 |
80 |
बैगन |
40 |
25 |
गाजर |
35 |
20 |
लहसुन |
200 |
140 |
परवल |
40 |
25 |
पालक साग |
50 |
20 |
मूली |
30 |
15 |
झिंगी |
60 |
30 |
[wpse_comments_template]