Jamshedpur (Anand Mishra) : बीएड या बीपीएड में नामांकन के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत प्राप्तांक अनिवार्य होगा. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद के अनुसार सोशल साइंस, साइंस, ह्यूमिनिटीज अथवा कॉमर्स ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है. जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (बीसी-1, बीसी-2), पीडब्ल्यूडी एवं अन्य के लिए इसमें पांच प्रतिशत की छूट दी गयी है. यानी इनके लिए प्राप्तांक कम से कम 45 प्रतिशत होना अनिवार्य है. इसी तरह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट आदि के लिए प्राप्तांक कम से कम 55 प्रतिशत होना चाहिए. इसमें भी उक्त आरक्षित कैटेगरी के आवेदकों के लिए पांच प्रतिशत तक की छूट देते हुए प्राप्तांक कम से कम 50 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/liquor-scam-in-jharkhand-on-the-lines-of-delhi-audit-and-investigation-should-be-done-sangh/">झारखंड
में दिल्ली की तर्ज पर शराब घोटाला, हो ऑडिट और जांच- संघ
में दिल्ली की तर्ज पर शराब घोटाला, हो ऑडिट और जांच- संघ
Leave a Comment