Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : ‘अबकी बार पलटी मार अभियान’ की उपायुक्त ने की समीक्षा

डेंगू के मामले बढ़ने पर जतायी चिंता, प्रभावी नियंत्रण का निर्देश जिले में 60 लोग पाए गए पॉजिटिव, 50 हजार जुर्माना वसूला गया 2.26 लाख घरों में चला सर्च, 9617 घर इंफेक्टेड पाये गए
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बरसात जनित बीमारियों खासकर एडिस मच्छर के काटने से फैलने वाले डेंगू के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में चलाए जा रहे ‘अबकी बार पलटी मार’ अभियान की शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने वृहत स्तर पर समीक्षा की. समीक्षा में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावे निजी अस्पताल एवं विभिन्न कंपनी प्रतिनिधि शामिल हुए. उपायुक्त ने अबतक की कार्रवाई को संतोषजनक बताया. हालांकि मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए सितंबर माह में भी और सतर्क एवं सजग होकर कार्य करने का निर्देश डेंगू टास्क फोर्स को दिया. समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में डेंगू के प्रसार को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. नगर निकायों में लार्वा जांच अभियान के साथ-साथ साफ-सफाई, फॉगिंग, लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना वसूलना समेत एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं. जिले में अबतक 60 लोग डेंगू पॉजिटिव पाये गए हैं. जिसमें 42 लोग इस जिले के हैं तथा बाकी दूसरे जिले के रहने वाले हैं. अभियान के तहत 2 लाख 26 हजार 61 घरों में सर्च किया गया. जिसमें 9617 घर इंफेक्टेड पाये गए. वहीं 50 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sixth-foundation-day-of-rambha-college-of-education-celebrated/">Jamshedpur

: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन का मना छठा स्थापना दिवस

जांच में लार्वा मिलने वाले पर अनिवार्य रूप से जुर्माना वसूलने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी नगर निकाय, जुस्को एवं डेंगू टास्क फोर्स को जांच में लार्वा मिलने वाले घरों के मालिक के विरूद्ध अनिवार्य रूप से जुर्माना वसूलने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही डेंगू का प्रभावी तरीके से रोकथाम संभव है. इस लड़ाई में इंफॉरेम्शन और कम्यूनिकेशन महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने सभी नगर निकाय एवं प्रखंडों में डेंगू को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान पर बल दिया. नगर निकायों को कचरा उठाने वाले वाहन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने तथा माइकिंग कराए जाने का निदेश दिया. साथ ही साफ सफाई व अन्य आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया. डेंगू से पीड़ित मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके इसके लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड की व्यवस्था एवं डेडिकेटेड टीम तैयार रखने का निदेश दिया. जिले में वर्तमान में तीन डेंगू पीड़ित आईसीयू में भर्ती है. जिनकी हालत स्थिर बताई गई. जिला तथा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों को डेंगू संभावित घरों की लगातार जांच करने और इससे लोगों के बचाव के सभी उपाय करने को कहा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-gulmohar-high-school-completes-70-years-of-establishment/">Jamshedpur

: गुलमोहर हाई स्कूल ने स्थापना के पूरे किए 70 वर्ष

युवाओं से जागरुकता फैलाने की अपील

उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे खुद भी जागरूक होते हुए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करें, हमेशा मच्छरदानी के अंदर सोयें, घर के अंदर या आसपास पुराने, टायर, बर्तन, फूलदान आदि में पानी जमा नहीं होने दें, तेज बुखार, जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द के लक्षण को अनदेखा नहीं करें, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जायें और चिकित्सक से परामर्श लें. बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, वीबीडी पदाधिकारी डॉ. ए. मित्रा, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ असद, जुस्को तथा निजी अस्पतालों के प्रतिनधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही