Search

 
 
 

झारखंड विस : नेता प्रतिपक्ष के बिना बजट सत्र शुरू

 
Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष के बिना ही झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरु हो गया. चुनाव परिणाम आने के 3 माह बाद भी विपक्षी पार्टी भाजपा अपना नेता नहीं चुन पाया. बजट सत्र के पहले दिन 21 नये सदस्यों ने हिस्सा लिया.

20 दिन चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 

बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में सदन कुल 20 दिन चलेगा, जिसमें जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति, पेपर लीक सहित अन्य मसलों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की है. इस सत्र में सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट भी पेश किया जायेगा.

बजट सत्र का कार्यक्रम :

  1. - पहला दिन राज्यपाल का अभिभाषण और नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा.
  2. - 25 से 27 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा.
  3. - 28 फरवरी को सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी.
  4. - 3 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे.
  5. - बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो सका है.

बजट सत्र : अवकाश और महत्वपूर्ण तिथि

अवकाश की तिथियां :

  • - 8 मार्च को अवकाश रहेगा.
  • - 9 मार्च को अवकाश रहेगा.
  • - 16 मार्च को अवकाश रहेगा.
  • - 22 मार्च को अवकाश रहेगा.
  • - 23 मार्च को अवकाश रहेगा.

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • - 25 मार्च को आवश्यक राजकीय विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे.
  • - 26 मार्च को आवश्यक राजकीय विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे.
  • - 27 मार्च को गैर-सरकारी अपना उत्तर देगी.

सीएम का विधायकों को निर्देश- सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ आएं

गौरतलब है कि बजट सत्र को लोकर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को निर्देशित किया कि वे सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ आएं. उन्होंने नये विधायकों को भी प्रेरित किया कि वे अपनी बात मजबूती से रखें और सत्र के दौरान सदन में सक्रिय रूप से भाग लें.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही