Search

 
 
 

केसीसी ऋण माफी योजना : हजारीबाग जिले में 58 हजार किसानों के दस्तावेज सही

 
21 हजार किसानों का हो चुका है भुगतान या जारी है प्रक्रिया बैंकों को भेजी गई 16 हजार किसानों की सूची, केसीसी ऋण माफी के लिए डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश 22 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, 12 जनवरी को निकलेगा प्रचार रथ Jaideep Kumar Barhi : झारखंड सरकार किसानों का केसीसी ऋण माफी के लिए प्रतिबद्ध है. यह जानकारी देते हुए पेटीएम राकेश कुमार ने बताया कि ऋण माफी के लिए हजारीबाग जिले में मात्र 58 हजार किसान सही मिले हैं. उनके सभी दस्तावेज सही हैं, जिन्हें कृषि ऋण माफी के लिए चयनित किया गया है. इनमें से 21 हजार किसानों का भुगतान हो गया है अथवा प्रक्रियाधीन है. शेष 16 हजार किसानों के भुगतान के लिए बैंकों को सूची भेजी जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ आवेदन निरस्त किए गए हैं. इसे भी पढ़ें– कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-teacher-sitting-on-dharna-with-5-month-old-child-demanding-transfer/">कोडरमा

: तबादले की मांग को लेकर 5 महीने के बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका

जानिए, क्यों निरस्त हुए आवेदन

ऋण माफी के लिए दिए गए कई आवेदन निरस्त किए गए हैं. इसका मुख्य कारण आवेदक का खाता आधार से लिंक नहीं है अथवा खाता और राशन कार्ड में नाम में भिन्नता है. इसके साथ ही एक राशन कार्ड पर एक से अधिक लाभुकों ने ऋण माफी के लिए दावा प्रस्तुत किया है. ऐसे आवेदनों को भी निरस्त किया गया है.

अब भी बचे हैं कई किसान

वहीं बीटीएम ने बताया कि बरही प्रखंड में कुल 9000 में से 3397 किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है. इस संबंध में बैठक में विभिन्न पंचायतों के कृषि मित्रों को गांव वार डाटा उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही सभी कृषक मित्रों को ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों का कारण दो दिनों के अंदर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है ताकि किसानों का हर संभव कृषि ऋण माफ किया जा सके. इसे भी पढ़ें– संगठन">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-ashok-chaudhary-will-come-to-ranchi-on-january-16-to-strengthen-the-organization/">संगठन

 को मजबूत करने 16 जनवरी को रांची आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी

जागरुकता के लिए प्रचार रथ

12 जनवरी को जिला से प्रचार रथ बरही आ रहा है. इसके माध्यम से प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा. रथ के माध्यम से यह जानकारी दी जाएगी कि सरकार किसानों का कृषि ऋण माफ करने के लिए प्रतिबद्ध है, परंतु किसानों अब तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं करवाया है.

किसानों से बीटीएम की अपील

बीटीएम ने सभी किसानों से अपील की है कि अब तक जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाया है या जिनका खाता आधार लिंक नहीं है, शीघ्र बैंक से आधार लिंक करवाएं और ई-केवाईसी करवाकर ऋण माफी का हकदार बनें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही