Latehar: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा. कर्मचारी समाहरणालय के समक्ष धरना पर डटे रहे. बाद मे कर्मचारियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से समाहरणालय तक एक जुलूस निकाली और अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि नौ सूत्री मांगों को ले कर कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. उन्होने निम्नविर्गीय लिपिक के ग्रेड वेतन को 1900 से बढ़ा कर 2400 करने, उच्च वर्गीय लिपिक का ग्रेड वेतन-4200, प्रधान लिपिक का ग्रेड वेतन 4600, कार्यालय अधीक्षक का ग्रेड वेतन 4800 व प्रशासी अधिकारी का ग्रेड वेतन 5400 करने की मांग की. इसके अलावा उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में अविलंद पद सृजित करने,उच्च वर्गीय लिपिक के लिए प्रोन्नति के लिए कालावधि आठ वर्ष से घटा कर चार वर्ष करने की मांग की.
सचिव मनोज कुमार पासवान ने समाहरणालय एवं उसके अधीनस्थ सभी कार्यालयों में कार्यालय अधीक्षक (सहायक प्रशासी अधिकारी)का पद सृजित करते हुए कार्यालय अधीक्षक के पद को राजपत्रित पद घोषित करने तथा उनके कार्यों एवं दायित्वों को पुनर्निधारित करने एवं कर्मियों की सेवा निवृति उम्र सीमा 60 से बढ़ा कर 65 वर्ष करने की मांग की. धरना कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, संरक्षक गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, आशीष कुमार, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय, अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – विस में नीतीश के बिगड़े बोल, RJD विधायक से कहा- अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो, चुपचाप सुनो
[wpse_comments_template]