Search

 
 
 

मनोहरपुर : वाहन धोने से प्रदूषित हो रही है कोयना नदी, लोग परेशान

 
Manohrpur(Ajay Singh) : मनोहरपुर शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली कोयना नदी जहां स्थानीय लोगों की जलापूर्ति के लिए वरदान है. वहीं तटीय क्षेत्र में रह रहे लोग अपने रोज़मर्रा की दिनचार्या के लिए नदी पर निर्भर है. लेकिन नदी में लौह अयस्क ढुलाई करने में लगे वाहनों की धुलाई करने से नदी का पानी दूषित होता जा रहा है. नदी का पानी लाल व वाहनों से निकलने वाले तैलीय पदार्थ से पानी दूषित हो रहा है. वहीं तटीय क्षेत्र में रहने वाले विशेषकर इंदिरा नगर वासी इस समस्या से काफी परेशान है. उनलोगों का कहना है कि यदि वाहनों की धुलाई करना ही है तो सुबह के बजाय दोपहर या शाम को करे. पूर्व में भी इस समस्या को लेकर यहां के लोगों ने आवाज उठाई थी. किंतु आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दें रहा है. लोगों ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ekta-vikas-manch-will-get-dgp-regarding-falling-legal-system/">आदित्यपुर

: गिरती विधि व्यवस्था को लेकर एकता विकास मंच मिलेगा डीजीपी से
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही