Search

 
 
 

लोहरदगा: फाइलेरिया मुक्त अभियान में खिलाई गई दवा

 
Lohardaga: फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत सेन्हा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को फाइलेरिया रोधी (एमडीटी की दवा) खिलाने की शुरुआत की गई. इसके तहत 116 केंद्रों में अभियान चालू किया गया. सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा संजीत के अलावा एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा दवा खिलाने की शुरुआत की गयी. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत 25 फरवरी तक दो वर्ष से ऊपर के लोगों को एमडीटी दवा खिलाया जाना है. बताया कि इसमें 11 फरवरी से 25 फरवरी तक डोर टू डोर एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्वास्थ्य वोलेंटियरों द्वारा दवा खिलाई जाएगी. सीएचसी सेन्हा के अंतर्गत 88 गांवों में 92250 लोगों को दवा खिलाने के लक्ष्य है. बताया कि इसमें गर्भवती महिला, अधिक उम्र के व्यक्तियों और बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलानी ही. इन सभी को छोड़कर बाकी लोगों दवा खिलानी है. चिकित्सक ने प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया मुक्त बनाने की लोगों से अपील की. कहा कि अपने पैर को हाथी पांव नहीं बनाने के लिए फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए समय से दवा का सेवन बहुत जरूरी है. यह रोग संक्रमित मादा मच्छर के काटने से संक्रमण फैलता है, जो एक संक्रमित बीमारी है. जिसका लक्षण काफी समय बीतने के बाद दिखाई देता है. फाइलेरिया बीमारी शरीर के किसी अंग से हो सकती है. इसलिए दवा खाना जरुरी है. इसे भी पढ़ें – माघ">https://lagatar.in/cm-yogi-held-a-meeting-with-officials-regarding-magh-purnima-bath-lashed-out-at-those-raising-questions-on-mahakumbh/">माघ

पूर्णिमा स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ CM योगी ने बैठक की, महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर बरसे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही