Search

 
 
 

अष्टलक्ष्मी महोत्सव में बोले मोदी, पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर एक साल में पांच लाख करोड़ खर्च किये

 
 NewDellhi :  प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों के तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार अष्टलक्ष्मी के नाम से विभूषित देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों को, पूर्वोत्तर क्षेत्र की भावना, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी की त्रिवेणी से जोड़ रही है.

क्षेत्र में विभिन्न शांति समझौतों से हिंसा में कमी आयी है

पीएम ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न शांति समझौतों से हिंसा में कमी आयी है.  श्री मोदी राजधानी में पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक जीवंतता और आर्थिक क्षमता को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन कर बोल रहे थे. इस क्रम में श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर पांच लाख करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.  यह दर्शाता है कि सरकार पूर्वोत्तर को कितनी प्राथमिकता देती है.  इस क्षेत्र के लिए सरकार ने कई विशेष योजनाएं चालू की हैं.  जान लें कि आठ पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम, ऐसे राज्य हैं जिन्हें अष्टलक्ष्मी या समृद्धि के आठ रूप कहा जाता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही