Search

 
 
 

गौरव के पल : ताइक्वांडो में सौम्या ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया झारखंड का मान

 
Hazaribagh : दिल्ली में चल रहे 66वें नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में हजारीबाग का जलवा दिखना शुरू हो चुका है. 16 वर्षीय सौम्या ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत हजारीबाग समेत झारखंड का मान बढ़ाया है. यह जानकारी हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के प्रशिक्षक रोशन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें पूरे देश भर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. झारखंड से पहली बार स्कूल के छात्रों का चयन किया गया. पहली बार में ही यहां की लड़की ने कांस्य पदक हासिल किया है. यह हजारीबाग समेत पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है.16 वर्षीय सौम्या की तबीयत भी इस दौरान खराब हो गई लेकिन वह अब स्वस्थ है. सौम्या हजारीबाग के राजा बंगला की रहने वाली है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/news-of-koderma-villagers-mobilized-against-illegal-sand-lifting-mischief-of-elephant-separated-from-the-herd/">कोडरमा

की खबरें- अवैध बालू उठाव के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद, झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही