Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल में स्पेशियलिटी सेवा की होगी शुरुआत

 

डेंटल विभाग को किया जाएगा अपग्रेड: सिविल सर्जन

Sourav Kumar Shukla Ranchi: राज्य के बेहतरीन व उन्नत अस्पतालों में शुमार सदर अस्पताल की व्यवस्था को और विस्तार दिया जाएगा. इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी और हॉस्पिटल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द ही सदर अस्पताल में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑंकोलॉजी और कैंसर सर्जरी की ओपीडी सेवा की शुरुआत की जाएगी. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में हेमेटोलॉजी विभाग का संचालन हो रहा है और यहां ब्लड कैंसर से ग्रसित दर्जनों बच्चों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा रहा है. अब अस्पताल को विस्तार देने की तैयारी है और वयस्कों के कैंसर की इलाज की व्यवस्था भी शुरू किया जाएगा. कीमोथेरेपी से ही कैंसर के मरीज को ठीक करने का काम किया जाएगा. राज्य के स्वास्थ्य विभाग से भी कुछ सामानों की मांग कि गई है. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल के डेंटल विभाग को अपग्रेड किया जाएगा. इसमें दो प्रकार की एक्सरे मशीन (आरवीजी और फेस एक्सरे) की मशीन लगाई जाएगी. इसे पढ़ें- XLRI">https://lagatar.in/xlri-mou-signed-between-xlri-and-cmc-vellore-world-class-courses-will-be-made-available-to-healthcare-professionals/">XLRI

: एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

जिला स्तर पर की जाएगी चिकित्सकों की नियुक्ति

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि आयुष्मान के तहत चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन का प्रकाशन किया जाएगा. यह विज्ञापन सदर अस्पताल के स्तर से निकाला जाएगा. चिकित्सकों के चयन के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी.

नई बिल्डिंग में जगह चिन्हित

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि कैंसर विभाग शुरू करने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है. नई बिल्डिंग के छट्ठे तल्ले पर ओपीडी की सुविधा होगी. जबकि मरीज को सर्जरी के बाद तीसरे और चौथे तल्ले पर भर्ती किया जाएगा. शुरूआत में 6-6 बेड के साथ दो कमरों का वार्ड कैंसर के लिए रिजर्व किया गया है. जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ेगी, तत्काल बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-baby-devi-jeet-will-be-a-true-tribute-to-jagarnath-mahato-hemant-soren/">बेरमो

: बेबी देवी की जीत ही जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी – हेमंत सोरेन

सर्जरी में नहीं होगी परेशानी, सभी 7 ऑपरेशन थिएटर शुरू

सदर अस्पताल में तीन माह पहले तक मरीजों को सर्जरी के लिए 15-15 दिन बाद का नंबर दिया जाता था, क्योंकि तब एक ही ऑपरेशन थिएटर सदर में फंक्शनल था. लेकिन अब सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के शुरू होने से सर्जरी में कोई परेशानी नहीं होगी. नए भवन के शुरू होने के बाद 7वें तल्ले पर बने सभी 7 ओटी को शुरू किया जा चुका है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही