जल्द शुरू होगा कैनाल का निर्माण कार्य : सहायक अभियंता
पांकी औरंगा जलाशय परियोजना के सहायक अभियंता उदयशंकर शर्मा ने कहा कि पांकी की बहुप्रतीक्षित योजना का कैनाल निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया. इस विधानसभा सत्र में विभाग के द्वारा तीन फेज का डीपीआर भेज दिया गया. बजट भी पारित हो गया है, प्रशानिक स्वीकृति भी अंतिम वित्तीय वर्ष में प्राप्त हो जाने की उम्मीद है. बहुत जल्द डूब क्षेत्र में 26 हेक्टेयर के अधिग्रहित किसानों के मुआवजा के साथ ही कैनाल निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. 2024 में पांकी बराज से कैनाल से सिंचाई का पानी खेतों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा. सिंचाई विभाग के जमीन का इस्तेमाल अब हाट बाजार के लिए किया जा रहा है. ढूब पंचायत के पूर्व मुखिया कामख्या नारायण सिंह ने कहा कि बहुत लंबे अर्से के बाद पांकी अमानत जलाशय परियोजना शुरू होने के अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. नुरू लोथरवा डूब क्षेत्र के किसानों को बहुत जल्द मुआवजा भू-अर्जन विभाग के द्वारा दिया जायेगा. वह इस दिशा में लगातार विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं. [caption id="attachment_588920" align="alignnone" width="1152"]alt="2001 में अमानत बराज की रखी गई थी आधारशिला, परियोजना आज भी अधूरी" width="1152" height="648" /> 2001 में अमानत बराज की रखी गई थी आधारशिला, परियोजना आज भी अधूरी[/caption]
इसे भी पढ़ें : कोई">https://lagatar.in/some-bhujali-some-gupti-and-some-are-buying-swords-the-law-of-worshiping-weapons-in-ram-navami/">कोई
भुजाली, कोई गुप्ती तो कोई खरीद रहा तलवार, रामनवमी में अस्त्र-शस्त्र पूजन का विधान
[wpse_comments_template]

Leave a Comment