Lagatar Desk अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप ने फॉरेन प्रैक्टिस एक्ट को निरस्त कर दिया है. इस एक्ट के तहत अमेरिकी सरकार व्यवसाय में रिश्वतखोरी की शिकायतों की जांच करती थी. इसी एक्ट के तहत अमेरिका में भारत के उद्योगपति गौतम अडानी और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ जांच चल रही थी. उन्होंने न्याय मंत्रालय को लगभग 50 साल पुराने कानून पर रोक लगाने और उसकी फिर से समीक्षा करने के आदेश दिये हैं. बता दें, कि इन्हीं पुराने कानून के तहत अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे. ट्रंप ने 1977 के Foreign Corrupt Practices Act (एफसीपीए) कानून पर रोक लगा दी है. इस फैसले को अडानी ग्रुप के लिए राहत मिलेगी. हालांकि देखना होगा कि न्याय मंत्रालय अगले 6 महीनों में क्या रुख अपनाता है.
Adani के खिलाफ जिस फॉरेन प्रैक्टिस एक्ट के तहत हो रही थी कार्रवाई, ट्रंप ने उसे निरस्त किया
Last Updated: Feb 11, 2025 12:00 AM (IST)